जो दुश्मन के साये से डर जायेगा,
जंग में जाने से पहले मर जायेगा।
पहले ठोकर खाकर छलकेंगे आंसू,
फिर ये दामन खुशियों से भर जायेगा।
कुछ के हिस्से में होंगे.. टूटे पत्थर,
कुछ के हिस्से में ये गौहर जायेगा।
लाल सुनहरा नीला पीला जो भी हो,
इक दिन पत्ता शाखों से गिर जायेगा।
कूड़े में गर फेंकोगे यूं ही रोटी,
भूखा बच्चा फाके बिन मर जायेगा।
~ विकास मणि