मुझे आज तक जो भी मिला है,
वो सब कुछ बुजुर्गों की दुआ है।
तुम्हें बात जो कड़वी लगी है,
असल में वही असली दवा है।
दिया ज़ख़्म था भरपूर जिसने,
उन्हीं दुश्मनों से राब्ता है।
जहां झूठ की महफ़िल सजी हो,
वहां कौन तेरा हमनवा है।
तेरे खेल से वाक़िफ है वो भी,
तेरे दांव सारे जानता है।
जहां रोने की पाबंदियां हों,
वहां मुस्कुराना भी ख़ता है।
~ विकास मणि
बेहतरीन ♥️
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत धन्यवाद..
हटाएं