•
पत्थर हूं तो पत्थर जैसी दुनिया होगी,
गर तुमको दुःख है.. जाओ पानी हो जाओ।
•
बे'झिझक ले ले हमारी ज़िन्दगी को मौत तू,
पर हमारे प्यार की तू इक निशानी छोड़ दें।
•
पत्थर गर हो पत्थर से टकराओ भी,
कम से कम कुछ चिंगारी तो निकलेगी।
•
तुम भी ग़ालिब को पढ़ कर दिन काट रही,
मैं भी साहिर की नज़्मों में उलझा हूं।
•
चाहे जितना महसूस करूं खुद को मैं आज़ाद मगर,
'किराये के कमरों में आवाज़ दबानी पड़ती है।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें