शगूफे खिलखिलायेंगे रिझाने हम अगर आए,
तेरे वीरान कमरे को सजाने हम अगर आए।
मुसीबत एक पहलू है यहां सबकी कहानी में,
हवाएं रूठ जायेंगी बुलाने हम अगर आए।
नज़र से दूर रखती हो यहां तुम जिन किताबों को,
उन्हीं से दिल लगाओगी पढ़ाने हम अगर आए।
मुझे अहसास है तेरी रुमानी हिचकियों का भी,
गले मुझको लगाओगी सताने हम अगर आए।
बहुत बेचैन रहती हो हमारे ख़्वाब में आकर,
ख़ुशी से मुस्कुराओगी हंसाने हम अगर आए।
परी बनकर हवाओं में अदा यूं ही दिखाओगी,
तेरे बालों में गजरे को लगाने हम अगर आए।
अभी विश्वास है मणि को शरारत है तुम्हारी ये,
जुदाई भूल जाओगी मनाने हम अगर आए।
~ विकास मणि
Very Nice Bhai 🙏🙏👌👌👌👌
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत धन्यवाद भाई ❤️
हटाएं