प्यारी लड़की मौन खड़ी थी,
आंखें ज्यों बादल दिखती थीं,
ज़ुल्फों की छाई थी बदली,
हाथों में कंगन थे पूरे,
लहंगे के भी रंग सुनहरे,
होंठों पे छाई थी लाली,
गजरे से खुशबू आती थी,
मैंने यूं ही पलट के पूछा,
अब ये ख़ामोशी तोड़ो ना,
राज़ दिलों के कुछ खोलो ना,
उसने भी लजियाकर बोला,
इक पागल से रंग जमा है,
काग़ज़ पर तस्वीर बनी है।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें