था बुलाया जिसे जोर देकर कभी,
चांदनी रात वो आज है आ गई।
मिल गए हैं मुझे चांद तारे यहां,
गुलशनों में खिले रंग सारे यहां,
नफरतों को दिलों से हटा दें जरा,
प्यार के जो छुपाए खजाने यहां,
जिन फसानों से ये मन तुम्हारा रहा,
वो कहानी मुझे आज है भा गई।
था बुलाया जिसे...
वो नदी घाट पर गुनगुनाती रही,
रेत को देखकर मुस्कुराती रही,
थी सहज वो मगर आज बेचैन क्यूं,
हाथ से हाथ जो आजमाती रही,
है बढ़ी इन लबों की खुशी भी यहां,
रोशनी प्यार की आज है छा गई।
था बुलाया जिसे...
~ विकास मणि
(तस्वीर - गूगल साभार)