हर गली मोड़ है बस रकीबों की ज़द
राह चलते वही पूछते खैरियत।
तेरी नूर -ए-नज़र, तेरा नूर-ए-ख़याल
आज कल ज़हन में तेरे दिखता नहीं,
कैनवस छीनकर मुझसे जो ले गए,
उससे भी तेरे घर में खुशी है नहीं।
इश्क़ को जिसने दीं गालियाँ बारहा,
जिसने चाही हमेशा से बरबादियां,
उससे कैसे कहूं हम जुदा हो गए,
एक दूजे से हम भी ख़फ़ा हो गए।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें