मंगलवार, 20 सितंबर 2022

"समस्या को समस्या बोलता हूं तो समस्या है"

ज़ुबां  अपनी  यहां  मैं  खोलता  हूं  तो  समस्या  है,
कही   मैं   बात  तेरी   बोलता  हूं   तो   समस्या  है।

हकीकत  ज़िन्दगी  की  या  हमारी  आरज़ू हो  तुम,
कभी  मैं  बैठ  कर  ये  सोचता  हूं  तो  समस्या  है।

मुझे अब डर महज़ इस बात का अक्सर यहां रहता,
तुझे   अपना   नहीं  मैं  मानता  हूं  तो  समस्या  है।

जरूरत  कब पड़े  किसकी  पता इसका नहीं रहता,
सफ़र  में   साथ  तेरा   छोड़ता  हूं  तो  समस्या  है।

उछाली  जा  रही  कीचड़  दिखावे  के  लिए पर मैं,
समस्या  को   समस्या  बोलता  हूं  तो  समस्या  है।

लगी  है  होड़  दुनिया में  समस्या को  समझने की,
मगर  अब  हल नहीं  मैं  खोजता हूं तो समस्या है।

सजी  अंजान सी महफ़िल  हमारी ज़िंदगी में मणि,
ज़रा  रुक  कर  डगर  मैं  देखता हूं  तो समस्या है।

~ विकास मणि 

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

"शगूफे खिलखिलायेंगे रिझाने हम अगर आए"

शगूफे  खिलखिलायेंगे  रिझाने  हम  अगर  आए,
तेरे  वीरान  कमरे  को  सजाने  हम  अगर  आए।

मुसीबत  एक  पहलू  है  यहां  सबकी  कहानी में,
हवाएं   रूठ   जायेंगी   बुलाने  हम  अगर  आए।

नज़र से दूर रखती हो यहां तुम जिन किताबों को,
उन्हीं से  दिल  लगाओगी  पढ़ाने हम अगर आए।

मुझे  अहसास है  तेरी  रुमानी  हिचकियों का भी,
गले  मुझको  लगाओगी  सताने  हम अगर आए।

बहुत  बेचैन  रहती  हो  हमारे  ख़्वाब  में  आकर,
ख़ुशी  से  मुस्कुराओगी  हंसाने  हम  अगर आए।

परी  बनकर  हवाओं  में  अदा यूं ही  दिखाओगी,
तेरे  बालों में  गजरे  को  लगाने  हम  अगर आए।

अभी  विश्वास है  मणि  को  शरारत है  तुम्हारी ये,
जुदाई  भूल  जाओगी   मनाने  हम  अगर  आए।

~ विकास मणि 

'आंसुओं की भाषा '

तिनके से  उठना सीखा,
हवाओं से उड़ना सीखा,
नदियों से  बहना सीखा,
और आंसुओं से बोलना...

ये जानते हुए..आंसू दग्ध हृदय के,
उद्गार के सिवाय कुछ भी नहीं।

हम आंसुओं की भाषा बोलते रहे।

~ विकास मणि

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

जादूगर

इस  महफ़िल  को  खूब  सजाने  वाला  होगा जादूगर,
प्यार   भरा    संसार   बनाने   वाला   होगा   जादूगर।

नदियां बहती  धूप निकलती  पर्वत भी चुपचाप खड़ा,
कर्तव्यों   को   याद    दिलाने   वाला   होगा  जादूगर।

ये   बच्चा   जो    रोते -रोते  अक्सर  हंसने  लगता  है,
इसको  भी    हर  बार   हंसाने   वाला  होगा  जादूगर।

तारों  के  थकते  ही  अक्सर  जो  जाकर  खामोशी से,
सूरज  को   हर   रोज़   बुलाने  वाला  होगा   जादूगर।

दुनिया भर की दालों में मणि कुछ न कुछ तो काला है,
सो   चंदा  में   दाग़   बताने    वाला   होगा   जादूगर।

~ विकास मणि 

'काग़ज़ पर तस्वीर बनी है'

प्यारी लड़की  मौन खड़ी थी, आंखें ज्यों बादल दिखती थीं, ज़ुल्फों  की  छाई थी बदली, हाथों   में    कंगन   थे    पूरे, लहंगे  के   भी  रंग   सु...