तुम हो... तो सब है।
ये चंदा भी सूरज भी,
नदियां भी बादल भी,
ये तारे भी हैं तुम्हीं से,
तुम हो... तो सब है।
ये पर्वत भी पत्थर भी,
पानी भी सागर भी,
फूलों की खुशबू तुम्हीं से,
तुम हो... तो सब है।
कलियां भी गलियां भी,
किस्से भी नगमें भी,
खुशियां भी हैं तुम्हीं से,
तुम हो... तो सब है।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें