आसमां को आज फिर उम्दा बता दिया,
बादलों को चांद का कंधा बता दिया।
ढूंढता जिसको रहा मैं रात दिन यहां,
देखकर उसने मुझे अन्धा बता दिया।
उसने मेरी आंखों को दरिया जो कह दिया,
मैंने उसके होंठों को प्यासा बता दिया।
यार ये जज़्बात अब तो और बढ़ गई,
दोस्तों से जो उसे अपना बता दिया।
जिक़्र ना उसका हुआ जो शे'र में यहां,
तो ग़ज़ल को लोगों ने हल्का बता दिया।
नफरतों की खाईयां जो पाट न सका,
आज उसने इश्क़ को धोका बता दिया।
आज मेरे दिल को थोड़ा सा सुकून है,
मैंने जो इक भटके को रस्ता बता दिया।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें