रात हो गई !
सभी जीव आराम कर रहे,
प्रियजन संग..
ऋषी-मुनी भी
अपराधी भी,
राजा और कलंदर भी ,
जंगल के सब जीव जन्तु भी
पृथ्वी की दसों दिशाएं भी,
गणिक और गणिकाएं भी।
फिर भी सदियों से घनी रात में,
नदी घाट पर शापित चकवा,
कर रहा पापों का प्रायश्चित।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें