सहसा उसने मुझसे कहा:
थोड़ा तेज चलो।
मैं दौड़ पड़ा..!
पैरों में चुभते रहे कांटे,
रिसते रहे खून।
मैं गिरता रहा,
संभलता रहा,
दौड़ता रहा..
ये सोचते हुए,
गिरना मेरी नियति है,
संभलना मेरा पराक्रम है,
दौड़ना मेरा कर्म है,
और दौड़ते रहना मेरा सौभाग्य।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें