मेरे विचार,
न तो गांधी के विचारों की तरह,
सत्यता से परिपूर्ण हैं..
न तो गोडसे के विचारों की तरह,
कट्टरता से प्रेरित...
मेरे विचार,
न तो वैसाख की तरह तप्त हैं,
और न ही पूस की तरह,
निहायत ठंड...
मेरे विचार,
न तो मरुभूमि में उगे नागफनी हैं,
और न ही पहाडों पर उगे देवदार..
मेरे विचार,
सिर्फ मेरे विचार हैं,
जिनका जन्म,
असफलताओं की दहलीज पर,
दुखों के उद्गार से हुआ हैं..
जो आज भी कर रहे हैं,
किसी पतझड़ की तरह,
परिमार्जन..
जो आज भी सीख रहें हैं,
वसंत से..
दुबारा खड़े होने की कला...!!!
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें