•
वर्जित चीजों का कुछ दिन परहेज करो,
वक़्त लगेगा जख़्म तुम्हारा भरने में।
•
रात की इस तीरगी से चाँद लड़ने क्या चला,
साथ देने के लिए ढ़ेरों सितारे आ गए !
•
चाहिए मुझको नहीं कोई निशानी प्यार की,
हाथ की ये चूड़ियां ही प्रीत की पहचान हैं ।
•
सच कहना सच को सहना कहते दुनिया में सभी मगर,
मेरे दिल के जख़्मों का हरबार तमाशा कर कर डाला ।
•
तुम अगर आवाज देती पास आने के लिए,
मणि' तुम्हारे पास होता दूरियाँ कुछ भी नहीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें