आलम दुखों का ये है कि बहरों के बीच में,
वो कह रहा है कोई मेरी बात तो सुने।
•
दूर गर कर नहीं सकते हया अपने ज़हन की तो,
मशवरा दे रहा हूँ मैं ग़ज़ल से दूर रहने का ।
•
चन्द्रमा की गोद में उन मुस्कुराते पर्वतों को,
दाग़ का उपमान देकर क्यों कलंकित कर रहे हो ।
•
वो लगी थी, बस मुझे बदनाम करने के लिए,
और मैं उसको बचाने के लिए ख़ामोश था ।
•
नहीं अहसास था अबतक हुआ है इश्क़ भी तुमसे ,
हुई जब दूर तुम मुझसे हकीकत सामने आई।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें