दूरी बढ़ती जायेगी इस खंजर से,
अब विश्वास जताना होगा अंदर से।
हिज़्र के किस्सों से मैं इतना डरता हूं,
जैसे कोई बच्चा डरता बन्दर से।
दुनिया को विज्ञान कहां ले आया है,
और मैं अपना ख्वाब सजाता मंतर से।
बाहर से पत्थर जैसा लगता है पर,
शीशे जैसा नाजुक है वो भीतर से।
आज हुई मणि को फिर से वो बेचैनी,
लगता है फिर गुजरा हूं उसके घर से।
~ विकास मणि
(तस्वीर- गूगल साभार)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें