जल्दी पड़ी सबको यहां अपने जवाब की,
पर पूछ्ता कोई नहीं हालत किताब की।
जो कांप उठते थे ये बीयर बार देखकर,
वो कर रहे हैं इल्तिजा मुझसे शराब की।
हर बात पे सबसे यहां तकरार कर रहा,
वो कर रहा उम्मीद है मुझसे जवाब की।
अब क्यूं तेरी मुस्कान को इग्नोर मैं करूं,
तेरी अदा में दिख गई खुशबू गुलाब की।
या तो हमारी आंख पे पर्दा है झूठ का,
या रौशनी कम हो गई है आफताब की।
जिस दिन से मैंने प्यार का इजहार कर दिया,
तब से कशिश भी बढ़ गई है माहताब की।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें