रास्तों पर चलते-चलते जब कभी ठोकर खाकर मुंह के बल गिरते हैं, तब आभास होता है.. हमारा ध्यान रास्ते पर था ही नहीं। हमारा ध्यान उस रास्ते पर था, जो कई चौराहे पहले ही छूट गया है। जिस पर वापसी की कोई संभावना नहीं।
मानव का सहज स्वभाव स्मृतियों में रहने का आदी होता है। हम अपने दुखों को कुरेदते हुए यह भी भूल जाते हैं, कि दुख भरे क्षणों को कुरेदने से हमारा वर्तमान कलुषित हो रहा है।
हमें अपनी दिव्य दृष्टि भूत से हटाकर भविष्य पर केंद्रित करनी होगी... और यह तब संभव होगा जब हम वर्तमान को जी रहे होंगे।
~ विकास मणि [डायरी से]
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें