उम्मीदों को गिरवी रख कर,
आंखों में आंसू को भर कर,
बैठा - बैठा सोच रहा हूं,
खुद से ये मैं पूंछ रहा हूं,
आखिर मेरी मंजिल क्या है ?
दुनिया ने जिन-जिन सपनों में,
जीवन भर मुझको उलझाया !
उम्मीदों ने उन सपनों के,
पीछे - पीछे है भटकाया !
सावन से धोका पाकर के,
पतझड़ से मैं पूंछ रहा हूं,
आखिर मेरी मंजिल क्या है ?
किस पर मैं विश्वास करूं अब,
जब खुद पर विश्वास नहीं है !
किन सपनों को बोलूं अपना,
जब कोई भी पास नहीं है !
तन्हाई से बाते करके,
टूटे मन से पूंछ रहा हूं,
आखिर मेरी मंजिल क्या है ?
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें