सोमवार, 18 जुलाई 2022

'उभरती हुई खाईं'


मैं मानता हूं,
तुम्हारे हर इक सलाह,
मायने रखते हैं,
हमारे जीवन के लिए।

मैं जानता हूं,
मुश्किलों का सामना 
करने के लिए,
तुम मुझे बना रहे हो,
वज़्र सा कठोर।

मगर
तुम्हें शायद ये नहीं मालुम,
अभी मैं नहीं हुआ हूं,
बौद्धिक रुप से परिपूर्ण।

जो मैं निकाल सकूं
तुम्हारे व्यंगो की मायनी.
और लागू कर सकूं जीवन में।

तुम्हें मालुम हो या न हो,
लेकिन मुझे मालुम है..
भविष्य की तैयारियां करते-करते,
हम दोनों अपने दरमियान में,
तैयार कर रहे हैं..एक खाईं।

~ विकास मणि 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'काग़ज़ पर तस्वीर बनी है'

प्यारी लड़की  मौन खड़ी थी, आंखें ज्यों बादल दिखती थीं, ज़ुल्फों  की  छाई थी बदली, हाथों   में    कंगन   थे    पूरे, लहंगे  के   भी  रंग   सु...