सोमवार, 4 जुलाई 2022

ख़ामोशी

मैं लिखना चाहता था,
सूर्य पर एक कविता,
लेकिन डरता था सूरज के तपिश से।

मैं करना चाहता था,
चांद के धब्बों का जिक़्र,
पर डरता था, उसकी
अमावशी बगावत से।

मैं सुनना चाहता था,
झींगुरों की आवाज़..
पर सहम जाता था हृदय
गहरे सन्नाटे से।

मैं पढ़ना चाहता था,
आर्यों का इतिहास,
पर डरता था.
मुगलों के शाही फरमान से।

ख़ैर.. हमने चुनी ख़ामौशी।

~ विकास मणि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'काग़ज़ पर तस्वीर बनी है'

प्यारी लड़की  मौन खड़ी थी, आंखें ज्यों बादल दिखती थीं, ज़ुल्फों  की  छाई थी बदली, हाथों   में    कंगन   थे    पूरे, लहंगे  के   भी  रंग   सु...