वर्षों से सुनता आ रहा हूं,
अपने अन्दर,
झींगुरों की आवाज़।
आज गायब हैं सारे झींगुर,
छुप गए हैं किसी बिल में।
उन्हें दिख गया है कोई अशुभ संकेत,
छा गया है गहरा सन्नाटा।
गहरे सन्नाटे को देखकर,
तड़पने लगी है आत्मा।
छा गई है उदासी..
धधकने लगा है हृदय।
पूंजीवाद की अंधी दौड़ में,
दौड़ते हुए महसूस कर रहा हूं,
प्रकृति व मानुष्यता के लिए
कितना जरूरी है झींगुरों का बोलना..
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें