सदियों से लड़ा जा रहा है युद्ध,
हर कोई एक-दूसरे पर.
आक्षेप लगाने में व्यस्त है।
सभ्यताओं की खुदाई जारी है,
हम श्रेष्ठता की लकीरें खींचते-खींचते,
सिमट रहे हैं।
हवाएं देख रही हैं.. मुस्कुरा रही हैं।
मानो धूल उड़ाते बच्चे,
परछाइयां पकड़ने का अभिनय कर रहे हों।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें