रविवार, 3 जुलाई 2022

तुम कहां हो.

जिस जगह तुमने,
उम्मीदों का बीज रोपा था,
वहां पौधे निकल आए हैं।

जिन पौधों को तुमने,
आंसुओं से सींचकर बड़ा किया था,
वो बड़े होकर पेड़ हो चुके हैं।

पेड़ की जिन टहनियों पे तुमने,
अपनी नर्म अंगुलियों से 
प्रेम की परिभाषाएं लिखी थी,
वो अब सूख रही हैैं.।

तुम कहां हो..?

~ विकास मणि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'काग़ज़ पर तस्वीर बनी है'

प्यारी लड़की  मौन खड़ी थी, आंखें ज्यों बादल दिखती थीं, ज़ुल्फों  की  छाई थी बदली, हाथों   में    कंगन   थे    पूरे, लहंगे  के   भी  रंग   सु...