बांधे थे जो तूने पीपल पे धागे,
मांगी थी मन्नत जो मंदिर के आगे।
फेंके थे सिक्के जो नदियों में जाकर,
बड़ी ख़ुश हुई थी मुझको तू पाकर।
वो धागे कहां हैं ? वो मन्नत कहां हैं?
वो सिक्के कहां हैं? वो खुशियां कहां हैं?
कहां हैं? कहां हैं? कहां हैं? कहां हैं?
.......
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें