तुम भी खुद को क़ैद करके,
जवाब देने से बच रही हो।
मैं भी ख़ामोशियां इख़्तियार करके,
लोगों के सवालों से बच रहा हूं।
मानों सदियां गुज़र गई हों,
सूरज भी तुमको ना देख पाया।
एक लम्बे अरसे से मैं भी,
कहीं घूमने जा ना पाया।
वो तिराहे की सड़क अब भी,
ट्रैफिकों से तंग होगी।
उस नीम के नीचे अभी भी,
धूप छांही रंग होगी।
कुछ- कुछ रंग होंगे याद के,
कुछ आज के कुछ बाद के।
अगर मैं जाऊं फिर से वहां तो,
ढ़ेरों अनसुलझे सवाल होंगे।
अगर मैं दूंगा जवाब सच-सच,
तो गलियां सारी उदास होंगी,
वो रस्ते सारे उदास होंगे।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें