मेरे मुहल्ले में फैला हुआ था चेचक,
उस वक्त मेरे सिर में शुरू हुआ दर्द,
प्रथम दृष्टया मुझे लगा,
मैं हो चुका हूं चेचक से ग्रसित ।
लेकिन ऐसा कुछ नहीं था..मैं पूर्णतः स्वस्थ था।
जब मेरे आस-पास के कुछ लोग ग्रसित थे डेंगू से,
तब मुझे बुखार हुआ और ठीक भी हो गया।
उस वक्त मैं बहुत खुश था।
मुझे लगा.. मैंने मौत को मात दे दिया।
फिर मुझे ज़ुकाम हुआ,
मैं डर गया, कहीं कोरोना तो नही।
नही..
ये प्रकृति द्वारा भेजा गया यक्ष था।
जो मेरे शरीर की तैयारियों का जायज़ा लेने आया था।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें