मैं जानता हूं, एक हाथ से नहीं बजाई जाती हैं तालियां। फिर भी.. मैं दीवारों को अपने एक हाथ से थपथपा रहा हूं।और कर रहा हूं इंतज़ार किसी अद्वितीय स्वर का..
लोग मेरे असफल प्रयासों को देख कर हँस रहे हैं,और कह रहे हैं विक्षिप्त जीव..
ख़ैर.. उन्हें क्या मालूम दीवार के उस पार भी बिल्कुल मेरी तरह कोई तालियां बजाने की तीव्र इच्छा से, पटक रहा है दीवारों पर अपना हाथ..!
.....
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें