उसकी यादों को तुराब दे नहीं सका,
यानी अपने दिल को दाब दे नहीं सका।
आई मेरे पास और लौट भी गई,
वस्ल का पहला गुलाब दे नहीं सका।
जिसमें मेरे इश्क़ की लिखी हो दास्तां,
एक भी ऐसी किताब दे नहीं सका।
अब इसे दुखद नहीं तो और क्या कहूं,
आज तक उसको हिसाब दे नहीं सका।
जख़्म की वजह मुझसे पूछती रही मगर,
यावरी को मैं जवाब दे नहीं सका।
करके जिसकी याद सब उदास ही रहें,
मणि' किसी को ये अज़ाब दे नहीं सका।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें