शनै शनै अतिप्रगतिवादी लोगों में शुभ-अशुभ मुहूर्त को लेकर काफी गहमागहमी चलती रहती है। हर कोई अपने तर्कों द्वारा अपने पक्ष को सही साबित करने में लगा रहता है। कोई विक्रमी पंचांग की बखिया उधेड़ता है तो कोई ग्रेगैरियन कैलेंडर का..
हम ऐसे मुद्दों पर अक्सर चुप रहना अधिक पसंद करते हैं। फिर भी ये विषय इतना महत्वपूर्ण है कि इस समस्या ये हम सभी को गाहे-बगाहे दो-चार होना ही पड़ता है।
ख़ैर.. मुझे प्रमोद महाजन द्वारा एक इंटरव्यू में सुनाया गया संस्मरण याद आ रहा है और ये संस्मरण भी देश के राष्ट्रपति रह चुके मिसाइल मैन की उपमा से अलंकृत डॉ अब्दुल कलाम आज़ाद से संबंधित है।
प्रमोद महाजन बताते हैं, कि जब डॉ कलाम राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे थे. तब मैं उनका इलेक्शन एजेंट था। हमने उनके नामांकन का उचित समय जानने के लिए कहा.. सर नामांकन का कोई शुभ मुहूर्त हो तो बताइए ? ताकि उस समय प्रधानमंत्री व अन्य बड़े नेताओं को समयानुसार आमंत्रित किया जा सके।
डाक्टर कलाम ने कहा. ये मुहूर्त क्या होता है ? प्रमोद महाजन ने कहा सर पंचांग वगैरह की सहायता से जो सब लोग शुभ समय देखते हैं..वही।
कलाम साहब ने जवाब दिया प्रमोद जी ये पृथ्वी अपने धुरी पर घूमती है उससे दिन-रात होती है और जब वो सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करती है तो मौसम व वर्ष होते बदलते हैं।और जब तक ये दोनों क्रियाएं होती रहेंगी हर क्षण शुभ है और जिस दिन एक भी क्रिया रुक जायेगी उस दिन हर क्षण अशुभ होगा।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें