तुझको मैं दिलदार बताऊं कागज़ पर,
तेरी मैं तस्वीर बनाऊं कागज़ पर।
कुछ तो कारण है मेरी बेचैनी का,
जो यादों से दिल बहलाऊं कागज़ पर।
बेमतलब का काम इसे तुम मत कहना,
मैं दिल की आवाज़ उठाऊं कागज़ पर।
अब मैं तेरे होंठों की मुस्कानों से,
खुशियों का आधार बनाऊं कागज़ पर।
हर सफ्हों की कीमत दुगनी करने को,
तेरे मैं उपहार लगाऊं कागज़ पर।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें