दिल गवाँ बैठे कभी जो देखकर उस चाँद को,
वो ज़मीं पर आज के अदबी सितारे हो गए।
•
वो रो रही थी और मैं ख़ामोश था वहां,
मैं जानता था यार.. कोई मसअला नहीं।
•
फिर कहानी किस जगह से मोड़ लेती ?
द्रोपदी गर रोक लेती उस हंसी को।
•
गर प्यास है लगी तुम्हें, दरिया से बोलिए,
सहरा में चीखने से कोई फायदा नहीं।
•
आई वो मेरे पास.. और लौट भी गई,
मैं वस्ल का पहला गुलाब दे नहीं सका।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें