कोई अगर मुझसे पूछेगा इक दिन,
सवाल क्या है? जवाब क्या है? हिसाब क्या है?
तो उससे मैं भी कहूंगा सुन लो,
ये बेचैन बच्चे,तड़पती आहें, उलझते सपने,
इससे बड़ा इस जहान का सवाल क्या है!
रही कसर जवाब की तो इंतज़ार करना,
हिसाब अब तक किया नहीं है,
जवाब अब तक दिया नहीं है।
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें