तुम्हारा झूठ से रिश्ता,
बिल्कुल वैसा ही है..
जैसे किसी आम के पेड़ पर,
फैल चुकी हो अमरबेल की,
लताऐं....!
मैं जानता हूं,
तुम नहीं देना चाहती थी,
अमरबेल की लताओं को,
अपनी शाखाओं पे शरण....!
तुम्हें मालूम था,
तुम्हारी हरियाली को,
दिन-ब-दिन अमरबेल की लताऐं,
कर रहीं हैं पीला...!
मगर तुम,
ता-उम्र बनी रही अनजान।
काश !
तुमने उसी वक्त उठाई होती,
आवाज़...!
और जोर के हिलोरों से,
झटक देती अमरबेल की,
लताओं को।
तो आज तुम नहीं लड़ रही होती,
अपने अस्तित्व की जंग....!!!
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें