रविवार, 3 जुलाई 2022

सहारा

मुझे याद है,
जब तुमने मुझे
बेसहारा छोड़ दिया..

तब आकाश में उड़ते पक्षियों ने मुझे,
रत्ती भर छांव दिया था।

मरुस्थल के मृग-मरीचिकाओ ने
अंजलि भर पानी दिया था।
और गांव-गांव भटक रहे घुमंतुओं ने
रहने का ठौर दिया था।

जिनसे मुझे कोई उम्मीद नही,
वो मुझे सहारा दे रहे थे।

उस वक्त तुम कहां थे ?

~ विकास मणि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'काग़ज़ पर तस्वीर बनी है'

प्यारी लड़की  मौन खड़ी थी, आंखें ज्यों बादल दिखती थीं, ज़ुल्फों  की  छाई थी बदली, हाथों   में    कंगन   थे    पूरे, लहंगे  के   भी  रंग   सु...