प्रिय-
जब भी मैं चलता हूं साइकिल से,
तो लोग कहते हैं..!
ये देखो-
इक्कीसवीं सदी के गांधी जी..।
जब मैं चलता हूं बाइक से,
तो लोग कहते हैं...!
ये देखो-
अभी से चढ़ गई रईशी...।
जब मैं खेलने जाता हूं,
तो लोग कहते हैं..
इस उम्र में और खेल..…!
क्या जमाना है...?
जब खुद को घर के अंदर,
कर लेता हूं, क़ैद...
तब भी मुझे लोग,
कहना शुरू कर देते हैं...
कूपमंडूक...।
अब तुम्हीं बताओ,
मैं क्या करूं....?
जिस भी रास्ते से निकलता हूं,
तो लोग मुझे इस तरह देखते हैं,
जैसे मेरा हो चुका हो..
देश-निकाला..!
और घोषित कर दिया गया हो,
आतंकी...।
वो मेरे जूतों से लेकर,
उलझे बालों तक की,
हर स्थिति पर
कसते रहते हैं फ़ब्तियां...!
हम लड़कों के साथ
ये सब कुछ आम है,
लड़कों को हमेशा,
देखा जाता है.....
शक की निगाह से....!
चाहे गांव का तिराहा हो,
या किसी शहर का चौराहा....।
और तुम-
तुम्हारे साथ में होती है,
लोगों की संवेदनाएं.....!
तुम खुद को कभी नहीं पाती,
अकेला....
हर जगह कोई न कोई
मिल ही जाता है..
तुम्हारे दुःख को बांटने के लिए....!
प्रिय-
अब तुम्हीं बताओ...?
इस देश में ज़ियादा सुरक्षित कौन है..?
लड़के या लड़कियां.......
~ विकास मणि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें